फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bhiwani Tigers and Kairu register wins in Namo Cricket League.

Bhiwani News: नमो क्रिकेट लीग में भिवानी टाइगर और कैरू ने दर्ज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bhiwani Tigers and Kairu register wins in Namo Cricket League.
भिवानी। हांसी मार्ग स्थित आरपीएस क्रिकेट ग्राउंड में चल रही पांच दिवसीय नमो क्रिकेट लीग में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। भिवानी टाइगर ने आरसीबी को नौ विकेट से और कैरू ने बापोड़ा को 15 रन से हराया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में भिवानी टाइगर ने आरसीबी को नौ विकेट से शिकस्त दी। दूसरे मुकाबले में दिनोद गांव और बापोड़ा की टीमें आमने-सामने रहीं, जिसमें बापोड़ा ने 37 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद सूई और पाथर वाली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बापोड़ा ने 94 रन बनाए। सूई की टीम 27 रन पर सिमट गई और पाथर वाली ने 67 रन से मुकाबला जीत लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सुमित कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने एक ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन

कैरू और बापोड़ा के बीच हुए मुकाबले में कैरू ने आठ ओवर में 71 रन का लक्ष्य रखा। कैरू ने यह मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया। मुकाबलों का शुभारंभ हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश कोच, जगदीश कोच और कप्तान सिंह ने किया। दोपहर के मुकाबलों का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास हरियाणा की चेयरमैन सुनीता दांगी, भाजपा नेत्री बबीता तंवर, आरपीएस प्राचार्या कीर्ति आहूजा और भाजपा नेता रविंद्र बापोड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय कर किया। लीग के दौरान खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed