फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Nayab Saini arrives in Bhiwani: Attends 'Kisan Samman Nidhi' event; to honor sportspersons

हरियाणा: भिवानी में पहुंचे सीएम नायब सैनी, एशियन और पैरा एशियन के 125 खिलाड़ियों पर 189 करोड़ की धन वर्षा

Fri, 30 Oct 2026 10:50 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 30 Oct 2026 10:50 AM IST
सार

एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों पर दीवाली से पहले 189 करोड़ की धन वर्षा हुई। भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए।

विज्ञापन
CM Nayab Saini arrives in Bhiwani: Attends 'Kisan Samman Nidhi' event; to honor sportspersons
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी के पंचायत भवन में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंच से किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योजना के महत्व पर प्रकाश डाला
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह योजना देश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनासकांठा से यह किस्त जारी कर रहे हैं, जिससे देश के किसानों के खातों में हर चार महीने में लगातार आर्थिक सहायता सीधे पहुंचती रहे।
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि 7 साल पहले, 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस योजना ने देश के किसानों और सरकार के बीच संबंधों को एक नया आयाम दिया है। 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि' के माध्यम से, पहली बार पूरे देश के स्तर पर, किसानों के बैंक खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था स्थापित की गई।



मुख्यमंत्री का पंचायत भवन में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया।

एशियन और पैरा एशियन के 125 खिलाड़ियों पर 189 करोड़ की धन वर्षा
एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों पर दीवाली से पहले 189 करोड़ की धन वर्षा हुई। भीम स्टेडियम में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने हाथों से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए। खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन के लिए हरियाणा सरकार की नई खेल नीति का नतीजा बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भिवानी मिनी क्यूबा, खेल हब के साथ धार्मिक नगरी छोटी काशी भी है। ऐसे में यहां से तैयार होने वाले खिलाड़ियों के पीछे परिवार और खेल प्रशिक्षकों की कड़ी तपस्या और मेहनत है।


इसलिए हरियाणा सरकार खेलों में एक माह के भीतर खिलाड़ियों को कैश अवार्ड राशि उपलबध करा रही है। खेलों का बजट भी हरियाणा सरकार ने बढ़ाया है। वहीं, कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौत्तम, कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के अलावा सांसद चौधरी धर्मबीर सहित बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के अलावा कुश्ती और मुक्केबाजी के भी मुकाबले कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed