सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Extortion money demanded over the phone from former Congress leader Master Satbir Ratera.

Bhiwani News: पूर्व कांग्रेस नेता मास्टर सतबीर रतेरा से फोन पर मांगी रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Extortion money demanded over the phone from former Congress leader Master Satbir Ratera.
विज्ञापन
भिवानी। पूर्व कांग्रेस नेता एवं परिवर्तन मंच हरियाणा के संयोजक मास्टर सतबीर रतेरा से फोन पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत उन्होंने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मास्टर सतबीर रतेरा भिवानी जिले के बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय हैं। वे पूर्व में कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं हालांकि बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। वे परिवर्तन मंच हरियाणा के संयोजक रहते हुए लगातार जनसेवा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में मास्टर सतबीर रतेरा ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर विदेशी नंबर से कॉल आई जिसमें उनसे रंगदारी मांगी गई। हालांकि उन्होंने इस मामले में मीडिया के सामने अधिक जानकारी साझा नहीं की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सिविल लाइन थाना एसएचओ विकास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। वहीं डीएसपी भिवानी (क्राइम) अनूप कुमार ने कहा कि रंगदारी मांगने के मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed