सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Negligence in the special intensive revision of electoral rolls will not be tolerated: DC

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence in the special intensive revision of electoral rolls will not be tolerated: DC
विज्ञापन
भिवानी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त साहिल गुप्ता ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरण कार्य में तेजी लाने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि आगामी दिनों में गणना प्रपत्रों के वितरण कार्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक बीएलओ अपने मतदान क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम 15 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सुनिश्चित करेगा तथा वितरण की दैनिक प्रगति बीएलओ एप पर नियमित रूप से अपडेट करेगा। किसी भी प्रकार की देरी, चूक अथवा गलत रिपोर्टिंग को गंभीरता से लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 18 जून को इस संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सभी ईआरओ, एईआरओ, जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा बीएलओ सुपरवाइजर नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहेंगे। साहिल गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा नगर निगम प्रशासन ग्राम पंचायतों और वार्ड समितियों में बैठकें आयोजित कर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति व्यापक जागरूकता सुनिश्चित करें तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी इस महत्वपूर्ण निर्वाचन गतिविधि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कोई भी अन्य नियमित कार्य इसकी प्रगति में बाधा नहीं बनना चाहिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अवहेलना, लापरवाही, देरी अथवा गैर-अनुपालन पाए जाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।

मतदाताओं के लिए निर्वाचन विभाग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय भिवानी के नंबर 01664-1950, लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए 01252-298227, भिवानी विधानसभा क्षेत्र के लिए 01664-242137, तोशाम विधानसभा क्षेत्र के लिए 0125-258352 तथा बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए 01664-244885 नंबर पर मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed