सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   FIR against nine members of BJP MLA's family including his wife, son and two daughters in bhiwani

Haryana: भिवानी DTP की सख्त कार्रवाई, BJP विधायक की पत्नी, बेटे व 2 बेटियों समेत परिवार के 9 लोगों पर FIR

संजय वर्मा, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सार

भिवानी की बाग कोठी निवासी प्रेमलता (विधायक की पत्नी), अमन गर्ग (बेटा), श्वेता गर्ग व मनीषा गर्ग (बेटियां), शिव नगर कॉलोनी निवासी मोहित गोयल (भांजा), लोहड़ निवासी मनीषा व निर्मला, आदर्श नगर निवासी माया देवी और नई दिल्ली निवासी रचना का नाम प्राथमिकी में शामिल किया है।

FIR against nine members of BJP MLA's family including his wife, son and two daughters in bhiwani
तोशाम रोड जूई फीडर के समीप अनधिकृत कॉलोनी में डीटीपी द्वारा की गई तोड़फोड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

भिवानी। कृषि भूमि पर बिना अनुमति और लाइसेंस रिहायशी कॉलोनी काटने और नोटिस के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोकने के आरोप में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) भिवानी ने भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ की पत्नी, बेटे और दो बेटियों समेत परिवार के नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

Trending Videos


जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) नरेंद्र नैन द्वारा इस संबंध में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो (एचएसईबी) भिवानी को 3 मार्च को शिकायत दी गई थी। प्राथमिकी में आरोप है कि शहर में तोशाम रोड पर जूई नहर के पास जागृति कॉलोनी मोड़ पर आरोपियों द्वारा करीब 4.2 एकड़ कृषि भूमि पर अनधिकृत तौर पर कॉलोनी काटकर प्लॉटों की नींव भराई, सड़क और सीवर लाइन संबंधी कार्य किया जा रहा था। नोटिस और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बावजूद निर्माण कार्य चलते रहे। एचएसईबी ने हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन ऑफ अर्बन एरिया एक्ट, 1975 की धारा 7 (i) (ii) और अन्य नियमों का उल्लंघन मानते हुए आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर दर्ज की गई प्राथमिकी
भिवानी की बाग कोठी निवासी प्रेमलता (विधायक की पत्नी), अमन गर्ग (बेटा), श्वेता गर्ग व मनीषा गर्ग (बेटियां), शिव नगर कॉलोनी निवासी मोहित गोयल (भांजा), लोहड़ निवासी मनीषा व निर्मला, आदर्श नगर निवासी माया देवी और नई दिल्ली निवासी रचना का नाम प्राथमिकी में शामिल किया है।

अवैध काॅलोनी काटने वालों पर कार्रवाई करेंगे : डीटीपी
अनधिकृत कॉलोनी में दो बार निर्माण ध्वस्त किए गए। इसके बावजूद निर्माण कार्य नहीं रोका। बिना लाइसेंस और बिना अनुमति कृषि भूमि पर अनधिकृत कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी। - नरेंद्र नैन, जिला नगर योजनाकार भिवानी

परिवार नियमों के दायरे में रहकर कर रहा काम : विधायक
मेरे नाम पर कोई भूमि नहीं है। मेरा परिवार नियमों के दायरे में रहकर ही प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम करता है। मेरे परिवार के सदस्यों पर प्राथमिकी दर्ज होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है और न ही इस मामले से मेरा कोई लेना-देना है। - घनश्याम सर्राफ, भाजपा विधायक, भिवानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed