सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Residents of Vidya and Kirti Nagar are furious over the drinking water crisis for the past week and protest against the department.

Bhiwani News: एक सप्ताह से पेयजल संकट पर भड़के विद्या व कीर्ति नगरवासी, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Residents of Vidya and Kirti Nagar are furious over the drinking water crisis for the past week and protest against the department.
पेयजल समस्या से परेशान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन करते कालोनी निवासी।
विज्ञापन
भिवानी। विद्या नगर और कीर्ति नगर में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशान नागरिकों ने मंगलवार को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। पानी की गंभीर समस्या से नाराज नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ रोष जताया।
Trending Videos


इस दौरान जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा और कार्यकारी अभियंता कपिल वर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि खराब मोटरों को ठीक करवाकर सांयकाल तक पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। जनसंघर्ष समिति के नेता सुखदेव पालवास, विद्या नगर निवासी हरभगवान रहेजा, सुरेश भारद्वाज और पूर्व प्राचार्य दिलबाग सिंह ग्रेवाल ने बताया कि विभाग की मोटरें आए दिन खराब हो जाती हैं और अधिकारी नागरिकों के फोन तक नहीं उठाते। इससे परेशान होकर लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति संयोजक कामरेड ओमप्रकाश ने बताया कि कोंट रोड और हनुमान गेट क्षेत्र में भी पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बाधित है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं जिसके कारण लोगों को लंबे समय तक पानी संकट झेलना पड़ता है। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव रतनकुमार जिंदल, दीनानाथ महता और पूर्व पार्षद ईश्वर मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed