{"_id":"6a4d5986994e38359f05daa2","slug":"htet-draft-answer-key-released-objections-can-be-submitted-online-until-july-9-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153574-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एचटेट की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी, 9 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एचटेट की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी, 9 जुलाई तक ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे आपत्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2025 की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जुलाई सायं पांच बजे तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस बीच उत्तरकुंजी में दिए गए कुछ प्रश्नों के उत्तरों को लेकर अभ्यर्थियों में संशय बना हुआ है क्योंकि परीक्षा के दौरान भी प्रश्नों के विकल्पों को लेकर अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां जता चुके हैं।
वहीं बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त आपत्तियों पर गठित विशेषज्ञ समिति विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लेगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और सचिव मुनीश शर्मा ने बताया कि बोर्ड द्वारा 4 और 5 जुलाई को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2025 के लेवल-1 (पीआरटी), लेवल-2 (टीजीटी) और लेवल-3 (पीजीटी) से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर सार्वजनिक कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी प्रश्न अथवा उत्तरकुंजी में दिए गए किसी प्रश्न के उत्तर (विकल्प) पर आपत्ति है तो वह 6 जुलाई से 9 जुलाई सायं पांच बजे तक पूर्ण तथ्यों एवं साक्ष्यों सहित निर्धारित शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न जमा कर बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज कराई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो उस प्रश्न के लिए जमा कराया गया शुल्क परीक्षा परिणाम घोषित होने के तीन माह के भीतर अभ्यर्थी द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खाते में वापस (रिफंड) कर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रश्न-पत्र और उत्तरकुंजी के संबंध में 9 जुलाई सायं पांच बजे के बाद किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और न ही इस संबंध में कोई पत्राचार किया जाएगा।