सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Officers should resolve complaints of Samadhan Camp on time: DC Sahil Gupta

समाधान शिविर की शिकायतों का समय पर निपटारा करें अधिकारी : डीसी साहिल गुप्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 25 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Officers should resolve complaints of Samadhan Camp on time: DC Sahil Gupta
डीआरडीए हाल में अ​धिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त साहिल गुप्ता। - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने निर्देश दिए कि जन शिकायतों को किसी भी स्थिति में लंबित न रखा जाए और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभागों को यह निर्देश दिए।
Trending Videos

बैठक के दौरान डीसी ने समाधान शिविर में लंबित मामलों के समय पर निपटारे पर जोर दिया। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों और मामलों की समीक्षा की। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि विभागाध्यक्ष समाधान शिविर में आने वाली जन शिकायतों को लंबित न रखें। मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायत के समाधान की अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर समय पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों का समाधान पूरी जांच के बाद किया जाए और पोर्टल पर सही विवरण दर्ज किया जाए, ताकि बार-बार शिकायतों के री-ओपन होने की स्थिति न बने। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित समाधान शिविरों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं।
इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, एसई जन स्वास्थ्य विभाग सुनील रंगा, एसई सिंचाई विभाग ओपी बिश्नोई, एसई बिजली विभाग विनोद पुनिया, जिला वन अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, सीएमजीजीए रिषव रंजन, सीएमओ रघुवीर शांडिल्य, डीआईओ अमित लांबा, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू, डीपीओ वैशाली, कृषि उप निदेशक डाॅ. विनोद फोगाट और तहसीलदार जयवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed