फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Seventh accused arrested for entering house with weapons.

Bhiwani News: हथियारों के साथ घर में घुसने का सातवां आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seventh accused arrested for entering house with weapons.
भिवानी। सीआईए-2 भिवानी ने शुक्रवार को ढाणी माहू में रात के समय हथियारों के साथ घर में घुसकर आपराधिक वारदात की नीयत से पहुंचने के मामले में सातवें आरोपी जसबिंदर उर्फ भालू निवासी भागवी जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि वह वारदात के समय अन्य आरोपियों के साथ मौजूद था और गाड़ी चला रहा था।
विज्ञापन

सीआईए-2 ने आरोपी जसबिंदर को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है और इस मामले में पुलिस छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शिकायतकर्ता रमेश कुमार निवासी ढाणी माहू ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करता है। जसबिंदर को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

28 फरवरी की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह घर में सो गया था। रात करीब 2:30 बजे आवाज सुनकर उठा तो मकान में चार युवक घुसे हुए थे। इनमें से एक के हाथ में पिस्तौल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीने पर तान दी थी पिस्तौल तानी
रमेश के अनुसार आरोपी ने उसके सीने पर पिस्तौल लगा दी। धक्का देने पर पिस्तौल चारपाई पर गिर गई। शोर मचाने पर उसके बेटे राहुल व रोहित और पत्नी दर्शना मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम दीपक निवासी भागवी बताया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दीपक और उसके साथियों ने पिस्तौल से हमला कर चोटें मारीं तथा अन्य अपराध करने की नीयत से उनके घर में प्रवेश किया। इस संबंध में थाना तोशाम में अभियोग दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed