सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers submit memorandum to Chief Minister demanding a permanent solution to electricity and water issues.

Bhiwani News: बिजली और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Villagers submit memorandum to Chief Minister demanding a permanent solution to electricity and water issues.
मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे गांव तिगड़ाना के प्रबुद्ध ग्रामीण।
विज्ञापन
तिगड़ाना। गांव तिगड़ाना में कई दिनों से बनी बिजली और पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिला। ग्रामीणों ने दोनों समस्याओं के शीघ्र एवं स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

गांव के सरपंच डॉ. सुरेंद्र दहिया ने बताया कि गांव में बिजली और पानी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके समाधान के लिए ग्रामीण समय-समय पर अधिकारियों के समक्ष अपनी आवाज उठाते रहे हैं लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गांव तिगड़ाना में कई बार पंचायतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान को लेकर गांव की पंचायत बवानीखेड़ा के विधायक कपूर वाल्मीकि से भी मिल चुकी है। विधायक ने बिजली समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों के सुझाव को स्वीकार करते हुए गांव की बिजली आपूर्ति बडसी से हटाकर भिवानी से जोड़ने का आश्वासन दिया था। वर्तमान में गांव की बिजली आपूर्ति बडसी से हो रही है जो तिगड़ाना से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बडसी और तिगड़ाना के बीच अधिक दूरी होने के कारण बिजली लाइन में फाल्ट आने की संभावना बनी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए गांव के प्रबुद्ध नागरिक मुख्यमंत्री से मिले और बिजली तथा पानी की समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। साथ ही शीघ्र समाधान करवाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर गांव तिगड़ाना के सरपंच डॉ. सुरेंद्र दहिया, राजेश प्रधान, डॉ. रामपाल सिंह, थानेदार राजेंद्र सिंह, सत्येंद्र भाजपा, बीडीसी अध्यक्ष सीताराम, मास्टर सतबीर दहिया, सुनील शर्मा, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed