{"_id":"6a4d5a7976bde8b281093461","slug":"youth-accused-of-attack-stemming-from-a-feud-police-express-skepticism-over-claims-of-gunfire-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-153572-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रंजिश में युवक पर हमले का आरोप, गोली चलने के दावे पर पुलिस ने जताया संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रंजिश में युवक पर हमले का आरोप, गोली चलने के दावे पर पुलिस ने जताया संदेह
विज्ञापन
जिला नागरिक अस्पताल में चोट दिखाते गांव दांग कलां निवासी मिंटू।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम (भिवानी)। गांव दांग कलां में सोमवार रात करीब आठ बजे आपसी रंजिश के चलते 27 वर्षीय मिंटू उर्फ लारा पर हमला करने के मामले में पुलिस ने गांव के संजय के खिलाफ घायल की शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल ने आरोप लगाया है कि संजय ने उस पर फायरिंग की जबकि पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है तथा हमला किसी नुकीले हथियार से किया गया प्रतीत होता है।
जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दांग कलां निवासी 27 वर्षीय मिंटू उर्फ लारा ने बताया कि वह हिसार स्थित लुवास यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। उसके अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के ही संजय ने करीब एक वर्ष से चली आ रही आपसी रंजिश के चलते पीछे से उस पर फायरिंग कर दी जिससे उसकी पीठ में गंभीर चोट लगी। परिजन उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे।
घायल ने बताया कि संजय के साथ उसकी करीब एक वर्ष से रंजिश चली आ रही है। उसने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। दूसरी ओर पुलिस ने फायरिंग की बात से इन्कार करते हुए घायल की पीठ पर बने घाव को किसी नुकीले हथियार से हुआ बताया है। फिलहाल तोशाम पुलिस घायल के बयान दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एमएलआर में गोली चलने की पुष्टि नहीं
तोशाम पुलिस थाने के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि गांव दांग कलां निवासी मिंटू उर्फ लारा पर गांव के ही संजय नामक युवक ने हमला किया है। घायल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। चिकित्सकों द्वारा तैयार की गई एमएलआर में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। अभी तक की जांच के अनुसार हमला किसी नुकीले हथियार से किया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पहले भी दोनों पक्षों पर दर्ज हो चुकी है प्राथमिकी
तोशाम थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। हमला किसी नुकीले हथियार से किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार घायल और आरोपी के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। पहले भी दोनों पक्षों के बीच पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है।