{"_id":"690913679d070580340f9ff9","slug":"a-ring-road-will-soon-be-built-in-kurukshetra-at-a-cost-of-rs-250-crore-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-861127-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 250 करोड़ रुपये से कुरुक्षेत्र में जल्द बनेगा रिंग रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
    Chandigarh-Haryana News: 250 करोड़ रुपये से कुरुक्षेत्र में जल्द बनेगा रिंग रोड
    विज्ञापन
    
विज्ञापन
 
                मुख्यमंत्री सैनी बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने 250 करोड़ रुपये जारी किए  
                                
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। श्रद्धालुओं की बढ़ती तादाद को देखते हुए कुरुक्षेत्र में जल्द रिंग रोड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि कुरुक्षेत्र के विकास के लिए जारी की है। हरियाणा निवास में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यह जानकारी दी।
                                
सीएम सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 में कुरुक्षेत्र में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी ने कहा था कि गीता की जन्मभूमि कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान मिलनी चाहिए। कुरुक्षेत्र में न केवल देश से बल्कि विदेशों से भारी संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सीएम ने कहा कि धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाया जा रहा है। ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार है। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय विशेष भूमिका निभा रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से 24 देशों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं।    
             
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की परियोजना कृष्णा सर्किट के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र अब सिर्फ तीर्थ नहीं बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर गार्डन का जीर्णोद्धार व टिक्कर ताल का भी सौंदर्यीकरण करने की योजना पर सरकार काम कर रही है।
                                
सीएम ने कहा कि महाभारत थीम पर धर्मनगरी सज रही है। मुख्य चौराहों का नामकरण महाभारत के पात्रों के नाम पर किया जा रहा है। पूरे शहर में महाभारतकालीन चित्रकारी करवाई जा रही है। इससे आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक उस युग की रोचक घटनाओं को जीवंत रूप में अनुभव करेंगे।
                                
Trending Videos