{"_id":"6a12f761acf5a6f2730bb981","slug":"a-square-will-be-built-in-indri-in-the-name-of-maharishi-kashyap-and-a-statue-will-be-installed-there-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1028036-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: इंद्री में महर्षि कश्यप के नाम से चाैक बनाकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: इंद्री में महर्षि कश्यप के नाम से चाैक बनाकर प्रतिमा स्थापित की जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो -
- कश्यप समाज के लिए मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं, कैथल में धर्मशाला बनाने के लिए उचित स्थान दिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कश्यप समाज के लिए रविवार को बड़ी घोषणाएं की हैं। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में आयोजित महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल में महर्षि कश्यप के नाम पर धर्मशाला बनाने के लिए समाज को उचित स्थान दिया जाएगा। साथ ही इंद्री में महर्षि कश्यप के नाम से चौक बनाकर वहां उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में महर्षि कश्यप चेयर (विशेष शोध पीठ) के लिए सरकार उचित फंड उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कश्यप समाज को साहसी, मेहनती और स्वाभिमानी बताते हुए कहा कि समाज ने देश और धर्म के लिए बड़ा योगदान दिया है। सीएम ने बच्चों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने की अपील भी की। कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है और पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए महर्षि कश्यप जयंती का कार्यक्रम छोटा रखा गया है। उन्होंने सरकार के ओबीसी कल्याण कार्यों की सराहना की।
Trending Videos