फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Abhay Chautala Questions rationale behind convening Haryana assembly monsoon session

सरकार पर बरसे अभय चौटाला: सत्र बुलाने के औचित्य पर उठाए सवाल, कहा-पीएम को लिखूंगा पत्र

Wed, 02 Sep 2026 02:16 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 02 Sep 2026 02:16 PM IST
सार

अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र में मुख्य रूप से विपक्ष द्वारा सरकार पर 'लोगों की जेबें खाली करने' और सरकार द्वारा 'विपक्ष ने सुरक्षाकर्मी को कोहनी मारी' जैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।

विज्ञापन
Abhay Chautala Questions rationale behind convening Haryana assembly monsoon session
अभय चाैटाला की प्रेस काॅन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के तीन दिवसीय सत्र को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान प्रदेश की जनता की उम्मीदों के विपरीत, मुख्य रूप से 'लोगों की जेबें खाली करने' और 'सुरक्षाकर्मी को कोहनी मारने' जैसे मुद्दों पर ही बहस सिमट गई। चौटाला ने यह भी कहा कि विधायकों को बोलने के लिए केवल दो-दो मिनट का ही अवसर दिया गया, जिसका कोई औचित्य नहीं बनता।

विज्ञापन


अभय चौटाला ने चिंता व्यक्त की कि हरियाणा की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवालों के जवाब में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने शासनकाल की बजाय कांग्रेस के शासनकाल का उल्लेख किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नशे के बढ़ते मामलों के मुद्दे पर भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। चौटाला ने अपने गांव का उदाहरण देते हुए बताया कि लड़कियों के स्कूल के पास खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है। इस संबंध में एसपी को सूचित करने पर उन्हें केवल 'पता करती हूं' का जवाब मिला। उन्होंने पुलिस को एक सप्ताह का समय दिया है कि यदि वे नशा बेचने वालों को नहीं पकड़ते हैं, तो पार्टी आगे की कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन


सत्र बुलाने के औचित्य पर प्रश्न
अभय चौटाला ने विधानसभा सत्र बुलाए जाने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब विधायकों को बोलने का पर्याप्त अवसर ही नहीं मिला, तो सत्र बुलाने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि इस मामले में वे स्पीकर और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे जल्द ही दोनों विधायकों के साथ विधानसभा स्पीकर से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed