{"_id":"6a984bed5459c6ec380be9c9","slug":"man-dies-in-elevator-accident-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुगाड़ु लिफ्ट में बड़ा हादसा: गर्दन टकराने से शख्स की मौत, बुक डिपो में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुगाड़ु लिफ्ट में बड़ा हादसा: गर्दन टकराने से शख्स की मौत, बुक डिपो में करता था काम
Wed, 02 Sep 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पिंजौर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 02 Sep 2026 09:46 PM IST
सार
बुधवार शाम करीब चार बजे संजय सामान लेकर लिफ्ट के जरिए पहली मंजिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी गर्दन ऊपर लगे लेंटर से टकरा गई।
विज्ञापन
लिफ्ट हादसे में व्यक्ति की मौत
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिंजौर-नालागढ़ रोड स्थित लोहगढ़ मार्केट में बुधवार शाम एक स्टेशनरी की दुकान में सामान पहुंचाने के लिए लगी जुगाड़ु लिफ्ट में फंसने से 47 वर्षीय कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय उर्फ संजू निवासी खड़ा पत्थर कॉलोनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, संजय लोहगढ़ मार्केट स्थित राजपाल बुक डिपो पर काम करता था। दुकान में ग्राउंड फ्लोर से ऊपरी मंजिलों तक स्टेशनरी का सामान पहुंचाने के लिए लिफ्ट लगी हुई थी। यह लिफ्ट चारों तरफ से खुली थी। बुधवार शाम करीब चार बजे संजय सामान लेकर लिफ्ट के जरिए पहली मंजिल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी गर्दन ऊपर लगे लेंटर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर लिफ्ट के अंदर ही बेसुध हो गए।
विज्ञापन
घटना का पता चलते ही दुकान के अन्य कर्मचारियों और मालिक गुलशन ने उन्हें तत्काल पिंजौर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें पंचकूला सेक्टर-6 स्थित अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बुक स्टोर पर काम करने वाला एक व्यक्ति लिफ्ट में हादसे का शिकार होकर बेसुध हो गया है।
विज्ञापन
दुकान मालिक उन्हें सेक्टर-6 अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और लिफ्ट की सुरक्षा व्यवस्था में कोई खामी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।