फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Demand raised to regularize skilled employees; memorandum submitted to XEN.

Panchkula News: कौशल पर लगे कर्मचारियों को नियमित करने की मांग, एक्सईएन को सौंपा मांगपत्र

Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Demand raised to regularize skilled employees; memorandum submitted to XEN.
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक में उठा मुद्दा, नियमित होने तक समान काम के लिए समान वेतन और सुरक्षा गारंटी की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन की बैठक सब डिवीजन पिंजौर परिसर में राज्य उपप्रधान सतीश कुमार शर्मा रत्तेवाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद यूनियन पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचे एसडीओ के माध्यम से एक्सईएन को मांगपत्र सौंपा। कर्मचारियों ने सरकार से कौशल पर लगे कर्मचारियों को सुरक्षा गारंटी पत्र जारी कर नियमित करने की मांग की। साथ ही नियमित होने तक समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग उठाई।
उपप्रधान सतीश कुमार शर्मा और पिंजौर प्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि यूनियन जल्द ही एक्सईएन जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष कर्मचारियों की मांगें रखकर समाधान का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

बैठक में कालका प्रधान रंगम, मोरनी से दीपराम शर्मा, रायपुररानी से संजीव कुमार, पिंजौर से रणवीर, शैलेंद्र कुमार, जसबीर सिंह, नीतीश कुमार, कश्मीरा लाल, चेयरमैन रोशन लाल, सुरेश कुमार, जसपाल और गुरमेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed