फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Chandigarh Punjab big news toady Man murder in Ludhiana

Chd Punjab Big News: लुधियाना में व्यक्ति का काटा हाथ, चंडीगढ़ में पुलिस मुठभेड़; अमृतसर में युवक की हत्या

Sat, 24 Oct 2026 04:33 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 04:33 PM IST
सार

लुधियाना में एक व्यक्ति का हाथ काट कर उसकी हत्या कर दी गई।  बागी स्टैंड इलाके में ये घटना हुई। झोटा के पिता ने एसएसपी को हटाने की मांग की है। अमृतसर में गोली मारकर युवक की हत्या। पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें 
 

विज्ञापन
Chandigarh Punjab big news toady Man murder in Ludhiana
चंडीगढ-पंजाब बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लुधियाना में हाथ काटने से व्यक्ति की मौत। झोटा के पिता ने एसएसपी को की हटाने की मांग। अमृतसर में युवक की हत्या। थार ना दिलाने पर पति ने पत्नी को पीटा। नैतिक हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें। 
विज्ञापन



 
Trending Videos

लुधियाना में हाथ काटने से व्यक्ति की मौत 
लुधियाना के थाना डाबा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बागी स्टैंड इलाके में शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावर एक व्यक्ति के घर में घुस गए। आरोपियों ने उसका हाथ काटकर एक बैग में रखा और एक दुकानदार को सौंप दिया। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। एसीपी अनुभव जैन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

झोटा के पिता ने एसएसपी को की हटाने की मांग
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 11 दिन बाद भी गतिरोध बरकरार है। इंसाफ कमेटी और एसआईटी के बीच शुक्रवार को तीसरी बैठक बेनतीजा रही। शनिवार को झोटा के पिता ने नई मांग की है। उन्होंने सरकार से मानसा के एसएसपी वैभव शर्मा को बदलने की मांग की है। वहीं, मानसा के एक मेडिकल से जुड़े बड़े गोदाम पर सीबीआई की रेड पिछले कई घंटे से चल रही है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

अमृतसर में युवक की हत्या 
अमृतसर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक्टिवा साइड करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वारदात रात करीब 11:30 बजे उसके घर के बाहर हुई। मृतक के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही छह गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पढ़ें पूरी खबर 

थार ना दिलाने पर पति ने पत्नी को पीटा 
लुधियाना के हैबोवाल इलाके में स्थित जस्सियां ग्रीन एनक्लेव में एक युवक ने अपनी पत्नी को सरेआम पीटा। हमलावर पति ने पत्नी को इसलिए पीटा कि वह उससे ज्यादा पैसे कमाती है लेकिन उसे गाड़ी नहीं लेकर दे रही। इस शर्मनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पढ़ें पूरी खबर 
 

नैतिक हत्याकांड मामले में पुलिस मुठभेड़
चंडीगढ़ के नैतिक हत्याकांड के आरोपी और ऑपरेशन सेल की टीम के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। टीम आरोपी शूटर अर्शमेहर और मनमेहर को सेक्टर-50 में हथियार रिकवरी के लिए लेकर गई थी। दोनों आरोपी सगे भाई हैं और खरड़ में रहते हैं। आरोप है कि हथियार बरामदगी के दौरान मनमेहर ने पास पड़ी लोडेड पिस्टल उठाकर पुलिस पर फायर कर दिया। गोली एएसआई प्रदीप की तरफ चली, लेकिन वह बुलेटप्रूफ जैकेट के कारण बच गए। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed