{"_id":"6ad07faa4fd8aac9970b328f","slug":"change-regarding-parivar-pehchan-patra-in-haryana-sms-on-addition-of-new-member-or-id-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा बदलाव: नया सदस्य जुड़ने और आईडी बनने पर आएगा एसएमएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में परिवार पहचान पत्र को लेकर बड़ा बदलाव: नया सदस्य जुड़ने और आईडी बनने पर आएगा एसएमएस
Thu, 15 Oct 2026 12:54 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:54 PM IST
सार
पीपीपी में दर्ज विवरण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नया सदस्य जुड़ने पर एसएमएस मिलने से परिवार को रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। इसी तरह, एनरोलमेंट आईडी और फैमिली आईडी बनने की सूचना मिलने से नागरिकों को संबंधित प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि भी होगी।
विज्ञापन
SMS Alert System
- फोटो : freepik
विस्तार
परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में नया सदस्य जुड़ने या आईडी बनने की जानकारी के लिए अब नागरिकों को अनिश्चितता में नहीं रहना पड़ेगा। हरियाणा में पीपीपी से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं पर एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत एनरोलमेंट आईडी बनने, फैमिली आईडी तैयार होने और परिवार में नया सदस्य जोड़े जाने पर पंजीकृत मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जाएगी।
हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाना और नागरिकों को उनके पारिवारिक रिकॉर्ड से जुड़े बदलावों की जानकारी देना है।
रिकॉर्ड में बदलाव की जानकारी सीधे मिलेगी
पीपीपी में दर्ज विवरण परिवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में नया सदस्य जुड़ने पर एसएमएस मिलने से परिवार को रिकॉर्ड में हुए बदलाव की जानकारी समय पर मिल सकेगी। इसी तरह, एनरोलमेंट आईडी और फैमिली आईडी बनने की सूचना मिलने से नागरिकों को संबंधित प्रक्रिया पूरी होने की पुष्टि भी होगी। यह व्यवस्था रिकॉर्ड से जुड़ी अनभिज्ञता और अनावश्यक असमंजस कम करने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
डॉ. खोला ने नागरिकों से अपील की कि वे पीपीपी में पंजीकृत मोबाइल नंबर सही और सक्रिय रखें, ताकि उन्हें जरूरी सूचनाएं मिल सकें।