{"_id":"6ae350b28340eeb8ec0947c9","slug":"congress-members-devised-a-strategy-across-four-districts-for-the-mega-rally-in-delhi-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1162419-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: दिल्ली की महारैली के लिए कांग्रेसियों ने चार जिलों में बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: दिल्ली की महारैली के लिए कांग्रेसियों ने चार जिलों में बनाई रणनीति
विज्ञापन
फोटो -
- फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम में वरिष्ठ नेताओं ने बैठकें कर रैली में लोगों की भागेदारी बढ़ाने पर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की वोट बचाओ–देश बचाओ महारैली की तैयारियों के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता और प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन में बुधवार को फरीदाबाद, पलवल, नूंह और गुरुग्राम में वरिष्ठ नेताओं व जिला पदाधिकारियों की बैठकें हुईं। इनमें कार्यकर्ताओं और समर्थकों को दिल्ली ले जाने की रणनीति पर चर्चा की गई।
प्रभारी संजय दत्त के मुताबिक चारों जिलों में संगठन के नेताओं ने स्थानीय स्तर पर संपर्क बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों की रैली में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठकों में मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को महारैली का प्रमुख मुद्दा बनाने की बात कही गई। राव नरेंद्र के मुताबिक कार्यकर्ताओं से गांवों, कस्बों और शहरों में जनसंपर्क बढ़ाकर महारैली के लिए लोगों को लामबंद करने के लिए कहा गया है।
फरीदाबाद में एआईसीसी पर्यवेक्षक कृष्णा तीरथ, पूर्व विधायक नीरज शर्मा और जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक मौजूद रहे। पलवल में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करण दलाल और विधायक रघुबीर तेवतिया ने बैठक में हिस्सा लिया। नूंह में विधायक आफताब अहमद और मामन खान सहित कई पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। गुरुग्राम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धर्मपाल मलिक, जिला अध्यक्ष पंकज दावर और वरदान यादव समेत गई नेताओं ने तैयारियों पर चर्चा की।