फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress protest march in Haryana today over vote theft allegations

हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर निकलेगा विरोध मार्च, कलेक्टरों को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Mon, 28 Sep 2026 09:33 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 28 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि प्रदर्शन में निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं, मतदाता सूचियों में बदलाव और एसआईआर से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
Congress protest march in Haryana today over vote theft allegations
Protest - फोटो : ग्राफिक

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस आज प्रदेश के सभी जिलों में ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर विरोध मार्च निकालेगी। जिला कांग्रेस कमेटियों को मुख्यालयों पर कार्यकर्ताओं को जुटाकर कलेक्टर कार्यालय तक मार्च निकालने और ज्ञापन सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र की ओर से रविवार को 22 जिलों में प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ नेताओं की जिलेवार जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। कांग्रेस ने 24 सितंबर को देशभर में जिला स्तर पर ऐसे प्रदर्शन का आह्वान किया था।
विज्ञापन


हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि प्रदर्शन में निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं, मतदाता सूचियों में बदलाव और एसआईआर से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे। पलवल में प्रभारी संजय दत्त, गुरुग्राम में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, रोहतक में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अंबाला में राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, पंचकूला में सांसद दीपेंद्र हुड्डा और पानीपत में पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महेंद्रगढ़ में धर्मपाल मलिक, सोनीपत में अशोक तंवर, फरीदाबाद में उदयभान, यमुनानगर में जयप्रकाश, कुरुक्षेत्र में वरुण चौधरी, जींद में सतपाल ब्रह्मचारी, रेवाड़ी में जितेंद्र बघेल, झज्जर में रघुवीर सिंह कादियान, चरखी दादरी में अशोक अरोड़ा, बहादुरगढ़ क्षेत्र में गीता भुक्कल, नूंह में आफताब अहमद, सिरसा में भरत सिंह बेनीवाल, फतेहाबाद में बलवान सिंह, हिसार में चंद्र प्रकाश, करनाल में राव दान सिंह और भिवानी में शिव शंकर भारद्वाज जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तत्काल इस्तीफा दें।
- वोट चोरी और एसआईआर के जरिये चुनावी हेरफेर के लिए ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी हो और जवाबदेही तय की जाए।
- एसआईआर से किसी भी पात्र मतदाता को उसके संवैधानिक मताधिकार से वंचित करने की कार्रवाई रोकी जाए और जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed