सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former MLA Deepak Mangla appointed State Training Head.

Chandigarh-Haryana News: पूर्व विधायक दीपक मंगला बने प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने जारी किया नियुक्ति आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने पलवल जिले के पूर्व विधायक दीपक मंगला को पार्टी का प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रशिक्षण अभियान के तहत की गई है। पार्टी संगठन में प्रशिक्षण प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्रशिक्षण प्रमुख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठनात्मक प्रशिक्षण देने, नीतियों की समझ बढ़ाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने का काम करता है।
पूर्व विधायक दीपक मंगला को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के कर्ण सिंह को 28,296 वोटों से हराया था। इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के कर्ण सिंह से हार गए थे। पिछले दिनों उनके नाम की चर्चा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के लिए भी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed