सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana 1.5 crore saplings to be planted this time CM Nayab Saini World Environment Day 2026 event

Haryana: इस बार लगाए जाएंगे डेढ़ करोड़ पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस-2026 कार्यक्रम में सीएम सैनी का एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 05 Jun 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जायका वित्तपोषित-सतत बागवानी संवर्धन परियोजना-हरियाणा का शुभारम्भ किया। हरियाणा एग्री-बिजनेस एवं कोल्ड-चेन केन्द्र का शिलान्यास किया गया। 

Haryana 1.5 crore saplings to be planted this time CM Nayab Saini World Environment Day 2026 event
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। पंचकूला स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सतत कृषि को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। 
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर “जायका वित्तपोषित-सतत बागवानी संवर्धन परियोजना-हरियाणा” का शुभारम्भ किया। हरियाणा एग्री-बिजनेस एवं कोल्ड-चेन केन्द्र का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में इस बार डेढ़ करोड़ पौधे लगाए जाएंगे और 50 लाख पौधे मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। पौधागिरी अभियान के तहत स्कूली बच्चों को भी 20 लाख पौधे मुफ्त में वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह अभी घोषणा की कि सूरजमुखी की खरीद के लिए अभी 60 दिन और पोर्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed