सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Congress OBC executive dissolved in Haryana

हरियाणा में कांग्रेस का बड़ा फैसला: ओबीसी की सारी कार्यकारिणी भंग, किसने दिए आदेश?

अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए सिरे से गठित संगठन समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद करेगा।

Congress OBC executive dissolved in Haryana
कांग्रेस का झंडा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग) ने हरियाणा में ओबीसी कांग्रेस की प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर की सभी मौजूदा कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। यह आदेश ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद की ओर से जारी किया गया है।
Trending Videos


आदेश में कहा गया है कि नई कार्यकारिणियों का गठन संगठन में सक्रियता, सदस्यता अभियान में योगदान, जनसंपर्क, संघर्षशील भूमिका, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता के आधार पर किया जाएगा। संगठन ने स्पष्ट किया है कि सभी नई नियुक्तियां और जिम्मेदारियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श और सर्वसम्मति के बाद तय की जाएगी। पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य हरियाणा में ओबीसी कांग्रेस को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाना और जनहित के मुद्दों पर उसकी भूमिका को और प्रभावी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने की अपील की गई है। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि नए सिरे से गठित संगठन समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed