सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dust storms in 7 districts of Haryana: Weather changes due to an active Western Disturbance; rain also likely

हरियाणा के 7 जिलों में धूल भरी आंधी: पश्विमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आया बदलाव, बारिश के भी आसार

माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 05 Jun 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

हिसार जिले के कुछ गांवों में बारिश दर्ज की गई। शहर के आधे हिस्से में भी बारिश रही। शाम के समय कैथल, जींद, रोहतक में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि को दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमाेहन ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा।

Dust storms in 7 districts of Haryana: Weather changes due to an active Western Disturbance; rain also likely
तेज आंधी के बीच उड़ती धूल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान पर लगातार नए बादलों का फुटाव और निर्माण के चलते हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर के मौसम में बदलाव आया। वीरवार दोपहर बाद 7 जिलों में आंधी चली। प्रदेश के 8 जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, रोहतक, जींद, मेवात, हिसार में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किलोमीटर की गति से आंधी चली। आसमान में काफी देर तक धूल भरे गुबार छाए रहे। हिसार सहित कुछ जिलों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है। शुक्रवार को भी बादलवाही, आंधी व बारिश के आसार हैं।



वीरवार को सुबह से ही उमस व गर्मी से लोग परेशान हो रहे थे। दोपहर के समय पश्विमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में तेजी से बदलाव आया। इसके चलते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में आंधी-अंधड़ रही। हिसार जिले में शाम करीब साढ़े चार बजे तेज धूल भरी हवाएं चलीं।आसमान में धूल के गुबार छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हिसार जिले के कुछ गांवों में बारिश दर्ज की गई। शहर के आधे हिस्से में भी बारिश रही। शाम के समय कैथल, जींद, रोहतक में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व ओलावृष्टि को दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमाेहन ने बताया कि शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन
Trending Videos


वीरवार को रोहतक में सबसे अधिक 43.1, हिसार में 42.9, भिवानी में 41, महेंद्रगढ़ में 39, अंबाला में 39.5, चरखी-दादरी में 40.4, फरीदाबाद में 40.9, गुरुग्राम में 40.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वीरवार को गुरुग्राम में 8.5, जींद में 1.5, मेवात में 2.0, पलवल में 34, रोहतक में 1.5, सोनीपत में 14.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed