सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   young man hung upside down in well on suspicion of stealing a motor Sorkhi village In Hansi, video viral

ग्रामीणों की दबंगई:सोरखी में युवक को ट्यूबवेल के कुएं में उल्टा लटकाया, हाथ-पैर बांध डंडों से पीटा; चोरी का शक

संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 05 Jun 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों से लगातार मोटरें चोरी हो रही थीं। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने बारू के पैर रस्सी से बांधे और उसे कुएं में उल्टा लटकाकर पूछताछ की।

young man hung upside down in well on suspicion of stealing a motor Sorkhi village In Hansi, video viral
कुंए में उलटा लटका युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव सोरखी में मोटर चोरी के शक में एक युवक को अमानवीय सजा देने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर चोरी के आरोप में पकड़े गए एक युवक को ट्यूबवेल के कुएं में उल्टा लटकाने और डंडों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा युवक (बारू) फिलहाल घायल अवस्था में हांसी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है।





ग्रामीणों का दावा: रंगे हाथों पकड़ा गया था आरोपी
गांव सोरखी के लोगों के अनुसार, खेत मालिक ने युवक को सोलर पैनल से जुड़ी मोटर चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। घटना के समय उसका एक अन्य साथी भी मौके पर था, जो फरार होने में कामयाब रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से खेतों से लगातार मोटरें चोरी हो रही थीं। पकड़े जाने के बाद गुस्साए लोगों ने बारू के पैर रस्सी से बांधे और उसे कुएं में उल्टा लटकाकर पूछताछ की। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर चोरी की बात और चुराई गई मोटर को भिवानी रोड स्थित एक कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकार करता हुआ नजर आ रहा है। बाद में डायल 112 को बुलाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित युवक का पक्ष: "मारपीट कर जबरन उगलवाई गई बात"
अस्पताल में भर्ती बारू ने चोरी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उसका कहना है कि उसका पेट खराब था, जिस कारण वह खेतों की तरफ गया था।

बारू ने बताया कि तभी कुछ लोगों ने शोर मचाकर मुझे पकड़ लिया और चोरी का झूठा आरोप लगा दिया। मेरे पास मोटर खोलने का कोई औजार नहीं था। इसके बावजूद उन्होंने मेरे पैर रस्सी से बांधकर मुझे कुएं में उल्टा लटका दिया। बाहर निकालकर मुझे बुरी तरह पीटा गया और जबरन बुलवाया गया कि मैंने चोरी की है।
विज्ञापन
Trending Videos


बारू ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले उसके ही गांव के लोग हैं, जिन्होंने उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। पीड़ित अब मामले में पुलिस को औपचारिक शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कह रहा है।

पंचायत और पुलिस का रुख
गांव से लगातार हो रही चोरियों को लेकर सरपंच प्रतिनिधि रामचंद्र ने बताया कि खेतों से मोटर चोरी का मामला सामने आया था, लेकिन बाद में मामला रफा-दफा हो गया था। उन्होंने खुद के बाहर होने के कारण इस मामले की अधिक जानकारी होने से इनकार किया।

वहीं, कानून-व्यवस्था के सवाल पर बास थाना के एसएचओ पवितर सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना या सोरखी चौकी में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। पुलिस वायरल वीडियो और मामले की पृष्ठभूमि की अपने स्तर पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed