सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Skeletons of three women and one man were selected for DNA testing.

Hisar News: तीन महिलाओं व एक पुरुष का कंकाल डीएनए के लिए चयनित

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 05 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Skeletons of three women and one man were selected for DNA testing.
राखीगढ़ी की साइट नंबर 7 पर कंकाल को निकालती एक्सपर्ट टीम।
विज्ञापन
बास (हांसी)। विश्व प्रसिद्ध हड़प्पा कालीन पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी के साइट-7 पर मिले मानव कंकालों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। पुरातत्वविदों की टीम इन हजारों वर्ष पुराने अवशेषों को अत्यंत सावधानी के साथ मिट्टी से अलग कर संरक्षित करने में जुटी हुई है। उत्खनन के दौरान अब तक मिले 10 मानव कंकालों में से तीन महिलाओं और एक पुरुष के कंकाल को डीएनए सहित अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों के लिए चयनित किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार कंकालों को निकालने की प्रक्रिया सामान्य खोदाई से कहीं अधिक जटिल होती है। प्रत्येक हड्डी और उससे जुड़े पुरातात्विक साक्ष्यों को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकालने के लिए परत-दर-परत मिट्टी हटाई जा रही है। कई कंकाल लंबे समय तक खेती होने के कारण कमजोर अवस्था में मिले हैं, जिससे संरक्षण कार्य और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उत्खनन स्थल पर मिले कंकालों के साथ बड़ी संख्या में मिट्टी के बर्तन और अन्य अवशेष भी प्राप्त हुए हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि इनसे हड़प्पा कालीन समाज की अंतिम संस्कार परंपराओं और सामाजिक जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं। कंकालों के वैज्ञानिक परीक्षण के बाद उस समय के लोगों की आनुवंशिक संरचना, खानपान, स्वास्थ्य और जीवनशैली को लेकर भी नए तथ्य मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos

पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार चयनित कंकालों को सुरक्षित निकालने के लिए मिट्टी की सतह सहित कंकाल को निकाला जाएगा। जांच के लिए कोलकाता में भेजा जाएगा। डीएनए जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राखीगढ़ी सभ्यता के लोगों के बारे में और अधिक प्रमाणिक जानकारी मिलने की संभावना है। संवाद

एक सप्ताह का और लग सकता है समय
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की उत्खनन शाखा के अधीक्षक पुरातत्वविद् मनोज सक्सेना ने बताया कि डीएनए जांच के लिए तीन महिलाओं और एक पुरुष के कंकाल का चयन किया गया है। कंकालों को सुरक्षित निकालने और संरक्षित करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चल रही है। उन्होंने बताया कि निष्कर्षण का कार्य पूरा होने में अभी करीब एक सप्ताह का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed