सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two died in road accident at Jhajjar

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: बाइक पर पलटा रेत से भरा ओवरलोड डंपर, दो लोगों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 04 Jun 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
सार

डंपर रेत से भरा था और बाइक पर पलट गिया जिससे बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। गुरुवार शाम को ये हादसा हुआ। 

Two died in road accident at Jhajjar
हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

झज्जर के छोटे बाईपास स्थित बिरधाना मोड़ पर गुरुवार शाम को एक अनियंत्रित ओवरलोड डंपर बाइक पर पलट गया, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। 





खेत से लौट रहे थे घर
जानकारी के मुताबिक, बेरी गेट निवासी महिपाल (34) और विनोद (50) दोनों गुरुवार शाम को खेत से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरधाना मोड़ के पास पहुंचे तो शहर की तरफ से तेज गति से आ रहा रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर उनकी बाइक पर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक डंपर और रेत के नीचे दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बुलडोजर मंगवाए गए। बुलडोजर की मदद से रेत हटवाकर युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


लोगों की भीड़ हुई जमा
हादसा होने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने शवों को बाहर निकलवाने में मदद की। वहीं साथ ही मांग की कि ओवरलोड वाहनों के कारण यहां हादसे होते रहते हैं, इसलिए यहां पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed