{"_id":"6a3220a82a198957ff081271","slug":"weather-changes-in-haryana-with-the-arrival-of-pre-monsoon-conditions-rain-alert-issued-until-june-20-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक से बदला मौसम: 20 जून तक बारिश का अलर्ट; हिसार में आंधी से भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्री-मानसून की दस्तक से बदला मौसम: 20 जून तक बारिश का अलर्ट; हिसार में आंधी से भारी नुकसान
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा में 18 से 20 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा में प्री-मानसून की सक्रियता और लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव आया है। राज्य के 19 जिलों में हुई तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है, जिससे तापमान सामान्य से करीब 11 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने आगामी 20 जून तक राज्य में रुक-रुक कर बारिश और आंधी की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है।
तापमान में भारी गिरावट
लगातार हो रही बारिश और बूंदाबांदी के कारण पूरे हरियाणा में दिन का अधिकतम तापमान 31°C से 37°C के बीच बना हुआ है। कई जिलों में पारा सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, वर्तमान मौसमी बदलाव एक के बाद एक सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ और टर्फ लाइन के कारण है। पूर्वी पाकिस्तान, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा पर नए बादलों का निर्माण जारी है, जिससे हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बनी रहेगी। 18 से 20 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है।
हिसार में आंधी का कहर, बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान
सोमवार को दोपहर बाद चली तेज आंधी के कारण अकेले हिसार जिले में जनजीवन और बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जिले भर में 158 बिजली के खंभे और 15 ट्रांसफार्मर उखड़ कर गिर गए, जिससे कई इलाकों में ब्लैकआउट की स्थिति रही। लगभग 40 विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गए और 150 से अधिक पेड़ों की बड़ी टहनियां टूटने से सड़कों व खेतों में यातायात बाधित हुआ। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि करीब 110 घरों की सोलर प्लेटें उखड़ गईं और कई मकानों के टिन शेड हवा में उड़ गए।