{"_id":"6a31ab0558a5448a5f0a7f27","slug":"work-on-laying-a-pipeline-to-supply-water-to-chanaut-village-will-begin-tomorrow-dc-hisar-news-c-21-hsr1020-892221-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चानौत गांव को पानी देने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य कल से होगा शुरू : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत गांव को पानी देने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य कल से होगा शुरू : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हांसी। गांव चानौत में प्रत्येक घर तक जल्द ही भाखड़ा नहर का पानी पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन वीरवार से चानौत गांव के लिए राजली हेड से पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू करेगा। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि यह कार्य तीव्र गति से पूरा कर ग्रामीणों को जल्द राहत प्रदान की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि इस परियोजना के तहत चानौत गांव के लिए आधुनिक तकनीक से पाइपलाइन बिछाई जाएगी। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी व संबंधित अधिकारियों को समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि कार्य सुचारु रूप से पूरा हो सके।
गौरतलब है कि गांव के ग्रामीण पिछले 32 दिनों से पेयजल आपूर्ति की समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर धरने पर हैं। इसके लिए कई बार प्रशासन व धरना कमेटी के बीच वार्ता हो चुकी है। अब जिला प्रशासन ने उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उपायुक्त राहुल नरवाल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित कार्य योजना के अनुसार पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। ताकि गांववासियों को जल्द से जल्द भाखड़ा नहर का राजली हैड से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।