{"_id":"6a31aa58b518ea3b2d0e4f81","slug":"accused-harpal-arrested-in-the-case-of-a-womans-murder-in-the-fields-of-kharar-e-rickshaw-recovered-hisar-news-c-21-hsr1005-892521-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खरड़ के खेतों में महिला की हत्या मामले में आरोपी हरपाल गिरफ्तार, ई-रिक्शा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खरड़ के खेतों में महिला की हत्या मामले में आरोपी हरपाल गिरफ्तार, ई-रिक्शा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। खरड़ के खेतों में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर ली है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हांसी के प्रेम नगर निवासी पासो देवी (42) और पड़ोसी हरपाल के बीच जान-पहचान और संबंध थे। पासो देवी ने कुछ समय पहले 4 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचा था जिसकी राशि उसने हरपाल को दे दी थी।
घटना की रात पास में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 12 बजे हरपाल पासो देवी को ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया। दोनों सीसीटीवी फुटेज में ई-रिक्शा में जाते हुए भी नजर आए। इसके बाद दोनों ने कैंट क्षेत्र के पास एक चाय की दुकान पर चाय भी पी।
विज्ञापन
इसके बाद हरपाल उसे खरड़ के खेतों में ले गया। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन और राशि लौटाने के दबाव के चलते आरोपी ने पासो देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। सदर थाने से जांच अधिकारी महेंद्र ने बताया कि आरोपी हरपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। दोनों के बीच में रुपयों का लेन-देन था और इसी कारण यह हत्या की गई।