सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain in 19 districts; showers expected until the 20th.

Hisar News: 19 जिलों में हुई बारिश, 20 तक बरसेंगे बादल

संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 17 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Rain in 19 districts; showers expected until the 20th.
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में प्री मानसून की सक्रियता के चलते मंगलवार को 19 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून तक लगातार बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश भर में दिन का अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

पूरे हरियाणा में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। हिसार में सामान्य से 9.4, रोहतक व महेंद्रगढ़ में सामान्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस तापमान कम दर्ज किया गया। हिसार का अधिकतम तापमान 30.6, महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुड़गांव, फरीदाबाद, मेवात पलवल जिलों में तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से और टर्फ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से लगातार आंधी अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसमी गतिविधियों से लगातार तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पूर्वी पाकिस्तान, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा पर नए बादलों का फुटाव और निर्माण जारी है।
17 जून तक मौसम ऐसा रहेगा। नया पश्चिमी विक्षोभ 18 जून को सक्रिय होने से हरियाणा में 18-20 जून तक तेज़ गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। 20 जून तक लगातार प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि भारत में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में हलचल नहीं हो रहीं हैं जिससे मानसून गति नहीं पकड़ पाया है। कमजोर मानसून बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा में अपने निर्धारित समय पर मानसून नहीं पहुंचने की संभावना बन रही है। मानसून जुलाई महीने के पहले सप्ताह में पहुंचने की संभावना बन रही है।
=========
हिसार जिले में बिजली के 158 खंभे गिरे
सोमवार दोपहर बाद चली आंधी में हिसार जिले में बिजली के 158 खंभे गिरे। इसके अलावा 15 ट्रांसफार्मर भी गिरे। वन विभाग के अनुसार जिले में 40 पेड़ जड़ से उखड़ कर जमीन पर आ गिरे। 150 से अधिक पड़ों की बड़ी टहनी टूट कर सड़कों तथा खेतों में गिरी। आंधी में करीब 110 लोगों की सोलर प्लेट उखड़ गई। लोगों की मकानों की टिन भी उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed