सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   poultry supplier was robbed under the pretext of making an inquiry 20,000 was snatched at gunpoint In Karnal

Karnal: पेट्रोल पूछने के बहाने मुर्गा सप्लायर से लूट, कट्टे का भय दिखाकर छीने 20 हजार; जान से मारने की धमकी

माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 17 Jun 2026 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस को दी शिकायत में इंद्री निवासी शमशाद अली ने बताया कि वह ब्रायलर मुर्गा सप्लाई करने का काम करता है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह आसपास के गांवों में मुर्गे की सप्लाई देने गया था।

poultry supplier was robbed under the pretext of making an inquiry 20,000 was snatched at gunpoint In Karnal
थाना इंद्री (करनाल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक मुर्गा सप्लायर से नकदी लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले पेट्रोल पूछने के बहाने सप्लायर को रोका और बातचीत में उलझा लिया। इसके बाद उसकी जेब से करीब 15 से 20 हजार रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टा होने की बात कहकर उसे धमका दिया। जान का खतरा महसूस होने पर पीड़ित अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला, जबकि दोनों बदमाश नकदी लेकर बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में इंद्री निवासी शमशाद अली ने बताया कि वह ब्रायलर मुर्गा सप्लाई करने का काम करता है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी वह आसपास के गांवों में मुर्गे की सप्लाई देने गया था। इसके बाद गुमथला गांव से दुकानदारों से भुगतान के रूप में करीब 15 से 20 हजार रुपये लेकर खुखनी गांव के रास्ते कलरी पुल पहुंचा। यहां से भी कुछ दुकानदारों के पास रुकने के बाद वह धनोरा गांव की ओर जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही वह कलरी पुल से आगे बढ़ा तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। दोनों ने पहले पेट्रोल के संबंध में पूछताछ शुरू की ताकि उसे किसी प्रकार का संदेह न हो। बातचीत के दौरान एक युवक ने अचानक उसकी टी-शर्ट की जेब में हाथ डालकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। पीड़ित ने जब रुपये वापस देने की बात कही और विरोध किया तो आरोपियों ने अपने पास कट्टा होने की बात कहकर उसे जान से मारने की धमकी दी। हथियार के भय से घबराए शमशाद अली ने अपनी गाड़ी वहीं छोड़ दी और जान बचाने के लिए दौड़ते हुए वापस कलरी पुल की तरफ भाग गया। इसी बीच दोनों आरोपी बाइक स्टार्ट कर धनोरा गांव की दिशा में फरार हो गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी और अन्य सुराग खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद इंद्री थाना पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इंद्री थाना पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि शमशाद अली की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात दो लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed