फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Two buses collided while trying to avoid a car; six injured.

Karnal News: कार को बचाने के प्रयास में दो बसें टकराईं, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two buses collided while trying to avoid a car; six injured.
घरौंडा बसताड़ा गांव के ओवरब्रिज पर हुए हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल। संवाद
घरौंडा। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बसताड़ा गांव के समीप फ्लाईओवर पर शनिवार की दोपहर को कार को बचाने के प्रयास में हरियाणा रोडवेज की दो बसें टकरा गईं। पानीपत डिपो की बस के चालक जितेंद्र सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों बसें पानीपत से करनाल की ओर जा रही थीं। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया।
विज्ञापन

पानीपत डिपो के परिचालक दीप ने बताया कि हादसे के बाद बस का ड्राइवर स्टेयरिंग व सीट के बीच बुरी तरह से फंस गया। लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद चालक को निकाला गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों बसों को हाईवे से हटवा कर यातायात चालू किया गया। दूसरी बस झज्जर डिपो की थी।
विज्ञापन

दीप ने बताया कि बसताड़ा गांव के ओवरब्रिज पर एक कार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर यातायात बाधित होने से लंबा जाम लग गया। मधुबन थाना के प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चालक का इलाज समालखा के अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौंडा बसताड़ा गांव के ओवरब्रिज पर हुए हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल। संवाद

घरौंडा बसताड़ा गांव के ओवरब्रिज पर हुए हादसे में लगभग आधा दर्जन यात्री घायल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed