सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CM Nayab Saini reached Bhiwani: Inaugurated new facilities at a cost of Rs 31 crore

भिवानी पहुंचे CM नायब सैनी: 31 करोड़ की लागत से किया नई सुविधाओं का उद्घाटन, एविएशन हब बनने की राह पर हरियाणा

संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 17 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भिवानी के हवाई पट्टी पर फलाइट ट्रेनिंग का कार्य आने वाले समय में और भी गति पकड़ेगा तथा बेहतर पायलेट यहां से तैयार होंगे। जिससे हरियाणा व भारत का नाम एविएशन क्षेत्र में मजबूत होगा।

CM Nayab Saini reached Bhiwani: Inaugurated new facilities at a cost of Rs 31 crore
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

सिविल एरिशन के क्षेत्र में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहा है तथा विमानन मानचित्र पर ऊंचाईयां प्रदान कर रहा है। यह बात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी के गुजरानी हवाई पट्टी पर 31 करोड़ रूपये की लागत से चौ. बंसीलाल सिविल एयरोडम पर नवनिर्मित हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी भवन), सुरक्षा चौकी व कैंटीन के उद्घाटन पर कही।



उन्होंने बताया कि भिवानी हवाई पट्टी पर बने इस हैंगर व एयर ट्रैफिक कंट्रोल भवन से हैलीकॉप्टर व जहाजों का यहां से सुरक्षित संचालन किया जा सकेगा। इसके साथ ही जहाजों के रख-रखावों का कार्य भी आसान होगा। उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने बताया कि भिवानी के चौ. बंसीलाल एरोड्रोम पर 120 पॉयलेटों ने ट्रेनिंग पूरी की है। उनको वे शुभकामनाएं देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर तेजी से आगे कदम बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिसार एयरपोर्ट से चंडीगढ़, जयपुर व अयोध्या के लिए सीधी हवाई जहाज सेवा शुरू की थी। अब इसे विस्तार रूप देकर हिसार एयरपोर्ट से जम्मू, अहमदाबाद तथा दिल्ली के लिए विमानन सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के विकास के लिए पैसेजेंटर टरमिनल व कारगो टर्मिनल का कार्य तेजी से चालू किया गया है। उसे 2027 तक पूरा कर इसे एक विकसित हवाई अड्डे के रूप में तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भिवानी के हवाई पट्टी पर फलाइट ट्रेनिंग का कार्य आने वाले समय में और भी गति पकड़ेगा तथा बेहतर पायलेट यहां से तैयार होंगे। जिससे हरियाणा व भारत का नाम एविएशन क्षेत्र में मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि विमानन क्षेत्र में अब विदेशों पर निर्भरता कम करने के लिए हिसार को एमआरओ हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिससे विमानों के मैंटेनेंस, रिपेयर एवं ऑवरहॉल या कहे रख-रखाव व मरम्मत कार्य किया जा सकेगा तथा विमानों को उड़ान भरने के लिए सक्षम बनाने का कार्य इस एमआरओ के माध्यम से होगा।

जिससे इस क्षेत्र में रोजगार में वृद्धि होगी। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारत में बनकर तैयार होने वाले शत्रुजीत हैलीकॉप्टर की सीट पर बैठकर उसका निरीक्षण किया। इस मौके पर कर्नल रामपाल सुहाग ने बताया कि इन विमानों की एसेबलिंग व कुछ कलपुर्जो का निर्माण अब भारत में ही होगा। एयरफोर्स, आईटीबीपी सहित विभिन्न सेनाओं ने 1400 के लगभग इन हैलीकॉप्टरों की मांग उनसे की है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed