सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Allegations of non-availability of stone in the Khanak hills in accordance with regulations; crusher owners appeal to the SDM.

Bhiwani News: खानक पहाड़ में नियम अनुसार पत्थर नहीं मिलने के आरोप, क्रशर मालिकों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Allegations of non-availability of stone in the Khanak hills in accordance with regulations; crusher owners appeal to the SDM.
विज्ञापन
तोशाम। खानक पहाड़ खनन क्षेत्र में नियम अनुसार पत्थर नहीं मिलने तथा एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर पर पद के दुरुपयोग, खनन कंपनी को लाभ पहुंचाने और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए मंगलवार को क्रशर मालिकों ने एसडीएम संदीप कुमार से मुलाकात की। शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने बुधवार सुबह स्वयं मौके का निरीक्षण करने और संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया।

इस संबंध में शिकायतकर्ता कृष्ण मलिक ने उपायुक्त भिवानी, पुलिस अधीक्षक भिवानी, अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी, एसडीएम तोशाम, डीएसपी तोशाम, थाना प्रभारी तोशाम सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायत दी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खानक पहाड़ क्षेत्र में नियम अनुसार पत्थर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तथा एचएसआईआईडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खनन कार्य कर रही धनसर कंपनी को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगाया और संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए इस प्रकार की वसूली बंद कराने की मांग की। उनका कहना था कि 58 घंटे बीत जाने के बावजूद पहाड़ में खड़ी गाड़ियों की कोई जांच नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से नियम अनुसार पत्थर उपलब्ध करवाने, संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर की कथित मनमानी पर रोक लगाने तथा आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इसी मांग को लेकर मंगलवार को क्रशर मालिक तोशाम एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम संदीप कुमार से मुलाकात की। इस पर एसडीएम ने बुधवार सुबह मौके का निरीक्षण करने तथा संबंधित अधिकारियों से वहीं पर बातचीत कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed