{"_id":"6a31a0c991f45ef8ad0ca93a","slug":"pm-svanidhi-mahotsav-to-be-held-at-the-panchayat-bhawan-on-the-25th-venue-shifted-from-bhim-stadium-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152627-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पंचायत भवन में 25 को होगा पीएम स्वनिधि महोत्सव, भीम स्टेडियम की जगह बदला आयोजन स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पंचायत भवन में 25 को होगा पीएम स्वनिधि महोत्सव, भीम स्टेडियम की जगह बदला आयोजन स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जिले के रेहड़ी-पटरी वेंडर्स और छोटे दुकानदारों के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष लोन एवं पंजीकरण शिविरों के क्रम में 25 जून को होने वाला पीएम स्वनिधि महोत्सव अब भीम स्टेडियम के बजाय पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त हरबीर सिंह ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को योजना के तहत बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उपायुक्त साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में 18 जून को अनाज मंडी भिवानी, 22 जून को बीटीएम चौक भिवानी तथा 25 जून को पंचायत भवन में पीएम स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी 15 हजार रुपये, 25 हजार रुपये तथा 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है।
उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपये का ऋण लेने पर लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। समय पर ऋण चुकाने वाले लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी तथा डिजिटल लेन-देन पर प्रोत्साहन राशि का लाभ भी दिया जाता है। नगर निगम आयुक्त ने जिले के सभी रेहड़ी-पटरी संचालकों और छोटे दुकानदारों से निर्धारित शिविरों में पहुंचकर योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लाभार्थी अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और वोटर आईडी अवश्य लेकर आएं।
विज्ञापन
शिविर में 20 पात्र लाभार्थियों को स्ट्रीट वेंडर्स ऋण उपलब्ध कराया
मंगलवार को सब्जी मंडी में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान केनरा बैंक, यूको बैंक और एसबीआई की ओर से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण उपलब्ध कराया गया। शिविर में 20 पात्र लाभार्थियों को स्ट्रीट वेंडर्स ऋण प्रदान किया गया।