Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
MP, MLAs, and the Chairman performed exercises at the Haryana Board of School Education complex in Bhiwani.
{"_id":"6a323577246386c24e04214a","slug":"video-mp-mlas-and-the-chairman-performed-exercises-at-the-haryana-board-of-school-education-complex-in-bhiwani-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सांसद, विधायकों व चेयरमैन ने किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में सांसद, विधायकों व चेयरमैन ने किया अभ्यास
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में बुधवार सुबह योग प्रोटोकाल शिविर का आयोजन किया गया। 12वें अंतर राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा बोर्ड एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह बाल्मीकि, बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़, पूर्व मंत्री जयप्रकाश दलाल, अतिरिक्त उपयुक्त भिवानी बाबूलाल करवा , भिवानी नगराधीश अनिल कुमार, उप - कुलपति सीबीएललयू दीप्ति धर्माणी सहित शिक्षा अधिकारियों ने योग शिविर में योगाभ्यास कर लोगों को नियमित योग करने का संदेश दिया। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। योग हमारे जीवन में आवश्यक हो गया है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय योगाभ्यास के लिए निकालना चाहिए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।