{"_id":"6a325cbfa94700cd4105cffb","slug":"accusation-of-strangling-wife-to-death-in-yamunanagar-accused-called-his-sister-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamunanagar: पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, आरोपी बहन को फोन कर बोला- फिसलकर हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Yamunanagar: पत्नी की गला दबाकर हत्या का आरोप, आरोपी बहन को फोन कर बोला- फिसलकर हुई मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
सूचना मिलने पर थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
मृृतका
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गधौला में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव गधौला निवासी 50 वर्षीय महिंद्रो की मौत बुधवार सुबह हुई। महिंद्रो गांव निवासी दर्शन लाल की दूसरी पत्नी थी। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान दर्शन लाल ने महिंद्रो का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद आरोपी ने मृतका की बहन को फोन कर बताया कि महिंद्रो घर में फिसलकर गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका की गोद ली बेटी और मायके पक्ष के अन्य लोग गधौला गांव पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने महिंद्रो के शव को देखा तो उसके गले पर दबाव और चोट के निशान मिले। इसके बाद उन्हें हत्या की आशंका हुई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर थाना छप्पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी की मोर्चरी में भिजवा दिया। वहीं, पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
मृतका के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि महिंद्रो की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। थाना छप्पर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।