सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   three arrested in firing

Noida News: साइड मांगने को हॉर्न बजाया तो धमकाने को चला दी गोली

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
three arrested in firing
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए ह​थियार तस्कर राहुल, नीटू उर्फ कुलदीप और 
विज्ञापन
- बादलपुर कोतवाली पुलिस ने घटना के बाद हथियार तस्कर समेत तीन को किया गिरफ्तार

- 15 जून को जीटी रोड की घटना, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कार समेत दबोचा
- हथियार तस्कर समेत दो फरार तस्कर फरार, बड़ी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बादलपुर कोतवाली पुलिस ने एक हथियार तस्कर के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने 15 जून को जीटी रोड पर दो राउंड फायरिंग की थी। जीटी रोड पर एक कार चालक ने साइड मांगने को हॉर्न बजाया था। जो आरोपियों को नागवार गुजारा और गोली चला दी। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों का पीछा किया और तीन को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल निवासी साकीपुर, नीटू उर्फ कुलदीप निवासी बड़पुरा दादरी और मनोज उर्फ गुड्डू निवासी बरमदपुर गुलावटी बुलंदशहर के रूप में हुई है। मौके से अर्जुन निवासी मुर्सदपुर और नवीन निवासी निहाल विहार पंजाबी बाग दिल्ली फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 15 जून को डायल-112 पर सूचना मिली कि बुलंदशहर से दादरी की तरफ जीटी रोड पर कार सवार युवकों ने फायरिंग की है। सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 17 जून को कोतवाली पुलिस को अंबुजा सीमेंट फैक्टरी के पास कार खड़ी होने की सूचना मिली। टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायरिंग की पर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। जबकि दो मौके से फरार हो गए। कार के साथ आरोपियों के पास से दो पिस्टल, 4 तमंचा और तमंचे की दो नाल व 32 कारतूस बरामद किए है। आरोपियों के पास से 127 खाली खोखा भी बरामद किए गए है। एडीसीपी ने बताया कि 15 जून को जीटी रोड पर एक कार चालक ने बार-बार हॉर्न बजाकर आरोपियों से साइड मांगी थी। इसके लिए हॉर्न भी बजाया। इस पर आरोपियों ने दूसरी कार के चालक को डराने के लिए टशन में गोली चलाई थी।
विज्ञापन

हथियार की तस्करी में शामिल है दो आरोपी : एडीसीपी ने बताया कि गुलावटी निवासी मनोज उर्फ गुड्डू तमंचों की तस्करी करता है। उसी ने तमंचा उपलब्ध करवाए थे। जबकि फरार अर्जुन भी अवैध हथियारों की तस्करी करता है। दोनों पिस्टल उसी ने उपलब्ध करवाई थी। अर्जुन फिलहाल दनकौर कस्बे में रहता है। दो दिन पहले ही दिल्ली पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। शक है कि आरोपी हथियार बनाने की कंपनी से तस्करी करने का काम कर रहे है। सभी आरोपी दोस्त है। राहुल पर बादलपुर थाना में एक और नीटू पर 6 मुकदमें दर्ज है। पुलिस ने बताया कि कार राहुल के पड़ोसी गौरव के मौसा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article