सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of blACKMAIL

Noida News: निजी रिश्तों का डर दिखाकर वसूले 6 लाख, पत्नी ने खोली ब्लैकमेलिंग की परतें

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
allegation of blACKMAIL
विज्ञापन
- महिला समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

- पति को ब्लैकमेल कर रकम लेने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
- कोतवाली फेज-2 में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दोस्ती, प्यार और पैसों के उलझे रिश्तों की कहानी अब पुलिस की जांच का विषय बन चुकी है। कोतवाली फेज-2 क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की कथित महिला मित्र और उसके साथियों पर ब्लैकमेलिंग, लाखों रुपये हड़पने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला समेत कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया है कि उनके पति हर्षित से एक युवती की पहचान थी। आरोप है कि शादी के बाद भी दोनों के बीच संपर्क बना रहा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके पति ने युवती के दबाव और ब्लैकमेलिंग के चलते करीब छह लाख रुपये उसे दे दिए। जब उन्हें इस बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने पति से पूछताछ की। इसके बाद कथित तौर पर यह बात सामने आई कि आरोपी युवती पति को उनके निजी संबंध सार्वजनिक करने और परिवार में विवाद खड़ा करने की धमकी देकर रुपये ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी का कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से संपर्क है, जिसके चलते परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। महिला के अनुसार, 28 सितंबर 2025 को आरोपी युवती पांच-छह लोगों के साथ उनके पास पहुंची और गाली-गलौज करते हुए मारपीट का प्रयास किया। किसी तरह वह मौके से निकलकर बचीं। पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर कोतवाली फेज-2 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed