फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana BJP Minority Front announces new team List of 27 district presidents released

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की नई टीम घोषित: 27 जिलाध्यक्षों की सूची जारी, जैन और सिखों को तरजीह

Tue, 27 Oct 2026 10:48 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Tue, 27 Oct 2026 10:48 AM IST
सार

नई सूची में नूंह व फरीदाबाद जिले को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। तौफीक अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष जैन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। नदीम खान को प्रदेश मीडिया प्रभारी और तालीम हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Haryana BJP Minority Front announces new team List of 27 district presidents released
bjp

विस्तार

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई टीम में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री बनाए गए हैं। टीम में सिखों व जैन समुदाय के लोगों को तरजीह  मिली है।
विज्ञापन


नई सूची में नूंह व फरीदाबाद जिले को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व मिला है। तौफीक अहमद को प्रदेश उपाध्यक्ष और मनीष जैन को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। नदीम खान को प्रदेश मीडिया प्रभारी और तालीम हुसैन को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अस्सरूदीन नूंह के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। इस तरह जिले से पांच नेताओं को प्रदेश या जिला स्तर पर जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

   
फरीदाबाद क्षेत्र से भी पांच नेताओं को जगह मिली है। आसिफ ईजसराईल कुरैशी को प्रदेश महामंत्री, लाजर रणजीत सैन को प्रदेश मंत्री और फरहीन राजपूत को प्रदेश सह आईटी प्रमुख बनाया गया है। रणजोत सिंह सन्नी फरीदाबाद महानगर और फहीम अहमद फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश टीम में महिलाओं को भी जगह
प्रदेश टीम में कमलजीत कौर को उपाध्यक्ष और डॉ. डिम्पल जैन को महामंत्री बनाया गया है। राजेंद्र देशुजोधा, डॉ. डिम्पल जैन और आसिफ ईजसराईल कुरैशी तीन प्रदेश महामंत्री हैं। राजीव जैन कोषाध्यक्ष और चरणप्रीत सिंह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

मीडिया विभाग में नदीम खान प्रभारी और राहुल खान सह प्रभारी होंगे। सोशल मीडिया की जिम्मेदारी तालीम हुसैन को प्रभारी और डॉ. हरप्रीत सिंह को सह प्रभारी के रूप में दी गई है। आईटी विभाग में नदीम इकबाल प्रमुख और फरहीन राजपूत सह प्रमुख बनाई गई हैं।

प्रदेश पदाधिकारियों की सूची
उपाध्यक्ष: कमलजीत कौर (कैथल), सिकंदर सलमानी (करनाल), गुरलाल सिंह (जींद), शादाब अली नकवी (गुरुग्राम), प्रगट सिंह (डबवाली), तौफीक अहमद (नूंह), शकील अहमद (सोनीपत), सोयब खान (पलवल)।
महामंत्री: राजेंद्र देशुजोधा (डबवाली), डॉ. डिम्पल जैन (रोहतक), आसिफ ईजसराईल कुरैशी (फरीदाबाद)।
मंत्री: सुरेंद्र जैन (महेंद्रगढ़), मोहम्मद दानिश (अंबाला), राजेंद्र सिंह कोटरखाना (यमुनानगर), मनीष जैन (नूंह), सुखविंद्र सिंह मांडी (कैथल), कुलबीर सिंह सोहल (हिसार), लाजर रणजीत सैन (फरीदाबाद महानगर), सचिन जैन (रेवाड़ी)।

कोषाध्यक्ष: राजीव जैन (पानीपत)।
कार्यालय मंत्री: चरणप्रीत सिंह (पंचकूला)।

सभी 27 जिलाध्यक्ष
पंचकूला-मोहम्मद अली खान, अंबाला-हरजिंद्र सिंह, यमुनानगर-मोहम्मद राशिद अली, कुरुक्षेत्र-बिअंत सिंह नलवी, कैथल-सेवा सिंह खारा, करनाल-देवेंद्र मोहन सिंह, पानीपत-इरफान अली, सोनीपत-रजत जैन, गोहाना-विनोद जैन, जींद-हीरा सिंह भुल्लर, चरखी दादरी-संदीप जैन, झज्जर-अमन सिंह, डबवाली-मोहनप्रीत सिंह, सिरसा-अंग्रेज सिंह औलख, हांसी-प्रमोद जैन, हिसार-अमरीक सिंह, फतेहाबाद-गुरचरण सिंह खोखर, भिवानी-ईमरान खान, रेवाड़ी-सचिन जैन, रोहतक-अरशद आजमी, महेंद्रगढ़-संदीप जैन, गुरुग्राम महानगर-राफेल जावेद, नूंह-अस्सरूदीन, गुरुग्राम-हर्ष जैन, पलवल-ईरशाद मठेपुर, फरीदाबाद महानगर-रणजोत सिंह सन्नी और फरीदाबाद-फहीम अहमद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed