{"_id":"6a851f788ef18fd6880c6663","slug":"haryana-cm-nayab-saini-takes-major-action-regarding-karnal-encounter-adgp-sanjay-kumar-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: करनाल एनकाउंटर पर सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, एडीजीपी संजय कुमार करेंगे पूरे मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: करनाल एनकाउंटर पर सीएम सैनी का बड़ा एक्शन, एडीजीपी संजय कुमार करेंगे पूरे मामले की जांच
Wed, 19 Aug 2026 08:44 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 08:44 AM IST
सार
करनाल में हर्ष एनकाउंटर के बाद रोड समाज के लोगों में नाराजगी सामने आई थी। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल में हुए एनकाउंटर को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की जांच अब एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार के नेतृत्व में होगी। सरकार ने जांच के जरिए एनकाउंटर से जुड़े पूरे घटनाक्रम और उठ रहे सवालों की निष्पक्ष पड़ताल कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
करनाल में हर्ष एनकाउंटर के बाद रोड समाज के लोगों में नाराजगी सामने आई थी। समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के सामने एनकाउंटर की परिस्थितियों और पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी आपत्तियां रखी थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जिम्मेदारी एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार को सौंपी है। जांच में एनकाउंटर से पहले और बाद की पूरी परिस्थितियों, पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
सरकार के इस फैसले को रोड समाज की ओर से उठाई गई निष्पक्ष जांच की मांग पर बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। अब एडीजीपी संजय कुमार की जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि एनकाउंटर की परिस्थितियां क्या थीं और पुलिस कार्रवाई तय प्रक्रिया के अनुरूप हुई या नहीं।