फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Saini interacts with students from 14 countries; urges youth to move forward in step with new technology.

Chandigarh-Haryana News: 14 देशों के विद्यार्थियों से सैनी का संवाद, बोले- नई तकनीक के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


विदेशी विद्यार्थी बनेंगे हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर, यूके में पढ़ाई के लिए जल्द शुरू होगा नया कार्यक्रम


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा को गो ग्लोबल अप्रोच के साथ दुनिया से जोड़ने और युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा व करियर के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को संत कबीर कुटीर में हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे 14 देशों के विदेशी विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नई तकनीक सीखने और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और अन्य आधुनिक तकनीकों ने शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित कई क्षेत्रों में नए अवसर पैदा किए हैं। युवाओं को लगातार सीखते रहने और नई तकनीकों को अपनाने की जरूरत है। संवाद में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना में अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन और शोध कार्य के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने हरियाणा में शिक्षा, शोध, विश्वविद्यालयों के वातावरण, संस्कृति और लोगों से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। एचएयू से पीएचडी पूरी करने वाली अफगानिस्तान की एक छात्रा ने हरियाणा में बिताए सात वर्षों का अनुभव हिंदी में साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा प्राप्त कर अपने देशों को लौटने वाले विदेशी विद्यार्थी प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन


यूके में पढ़ाई का अवसर जल्द

विदेश सहयोग विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार ने बताया कि हरियाणा के विद्यार्थियों को विदेशों में पढ़ाई और शोध के अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर काम चल रहा है। जल्द ही हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए यूके की यूनिवर्सिटी में अध्ययन का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने वीजा प्रक्रिया को सुगम बनाने पर भी जोर दिया। विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने कहा कि विदेशी विद्यार्थी हरियाणा और अपने देशों के बीच शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों के सेतु हैं। इनके माध्यम से प्रदेश की शिक्षा, कृषि, शोध और विकास मॉडल की जानकारी दुनिया तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed