फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Politics over schools heats up in Rajasthan: Ashutosh Ranka to visit schools challenges Education Minister

राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज: सीजेपी के आशुतोष करेंगे स्कूलों का दौरा, शिक्षा मंत्री को दी चुनौती

Wed, 19 Aug 2026 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 19 Aug 2026 07:14 PM IST
सार

राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका स्कूलों का दौरा करेंगे। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से 10 शानदार स्कूलों की जानकारी मांगी है। इसी बीच सरकार ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई है।

 

विज्ञापन
Politics over schools heats up in Rajasthan: Ashutosh Ranka to visit schools challenges Education Minister
मदन दिलावर और आशुतोष रांका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में स्कूलों को लेकर सियासत तेज होती नजर आ रही है। कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका राजस्थान आने वाले हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वे राजस्थान के स्कूलों का दौरा करेंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को राजस्थान के 10 सबसे शानदार स्कूलों की जानकारी देने की चुनौती दी है।

विज्ञापन

रांका ने अपनी पोस्ट में कहा कि वे बंगाल में तीन दिन बिताने के बाद जयपुर लौट रहे हैं। अगले कुछ दिनों में वे अपनी पूरी टीम के साथ राजस्थान के स्कूलों का दौरा करेंगे। उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से कहा कि राजस्थान के 10 सबसे शानदार स्कूलों की जानकारी दी जाए, ताकि उनकी टीम इन स्कूलों का दौरा कर सके। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजस्थान में ऐसे 10 स्कूल भी नहीं हैं, जिनका दौरा किया जा सके।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार लगा चुकी है स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
रांका का यह बयान ऐसे समय आया है, जब राजस्थान सरकार ने स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बच्चों की सुरक्षा और निजता को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 16-17 अगस्त को जारी आदेश में कहा गया है कि किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल में प्रवेश के लिए संस्था प्रधान की पूर्व अनुमति लेनी होगी।


पढे़ं: नगर निकाय चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, 9 और 11 सितंबर को वोटिंग; जानें कब होगी मतगणना

 

फोटो, वीडियो, इंटरव्यू या लाइव स्ट्रीमिंग जैसी गतिविधियों के लिए भी लिखित अनुमति जरूरी होगी। स्कूल परिसर में आने वाले बाहरी व्यक्ति का विवरण विजिटर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। अनुमति मिलने के बाद भी बाहरी व्यक्ति स्कूल परिसर में अकेले नहीं घूम सकेगा। उसे संबंधित शिक्षक, स्टाफ सदस्य या संस्था प्रधान के साथ ही रहना होगा। इसके अलावा क्लासरूम, लैब, हॉस्टल और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बाहरी व्यक्ति के अकेले जाने पर भी रोक रहेगी।

गुरुवार से शुरू होगा विधानसभा सत्र
आशुतोष रांका के स्कूलों के दौरे के एलान और सरकार के नए दिशा-निर्देश एक ही समय में सामने आए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में राजस्थान में स्कूली शिक्षा को लेकर सियासत और तेज होने के आसार हैं। राजस्थान विधानसभा का सत्र भी गुरुवार यानी 20 अगस्त से शुरू हो रहा है। ऐसे में विपक्ष विधानसभा में स्कूलों की स्थिति और बाहरी लोगों के प्रवेश को लेकर जारी आदेश के मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed