फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Anganwadi workers and helpers to stage a sit-in at the minister's residence in Bhiwani today.

Chandigarh-Haryana News: आंगनबाड़ी वर्करों-हेल्परों का भिवानी में मंत्री आवास पर पड़ाव आज

विज्ञापन
चंडीगढ़। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की राज्य कमेटी ने वीरवार को भिवानी में महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री के आवास पर पड़ाव डालने की घोषणा की है। यूनियन का आरोप है कि सरकार पिछले पांच-छह सालों से वर्करों और हेल्परों का मानदेय नहीं बढ़ा रही है।
विज्ञापन

यूनियन की राज्य प्रधान रूपा राणा और सचिव बिजनेश राणा ने बताया कि 2018 में प्रधानमंत्री ने वर्करों के लिए 1500 रुपये और हेल्परों के लिए 750 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। हरियाणा सरकार ने इस घोषणा को आज तक लागू नहीं किया है। वर्करों और हेल्परों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों और क्रेच सेंटरों का किराया भी कई महीनों से बकाया है। हजारों की संख्या में वर्करों और हेल्परों के पद खाली पड़े हैं। यूनियन ने मंत्री, आयुक्त और निदेशक के साथ कई बैठकें की। इन बैठकों के बावजूद उनकी मांगों का कोई समाधान नहीं किया गया है। यूनियन का कहना है कि विभाग के कार्यों के अलावा उनसे अन्य काम भी लिए जा रहे हैं। यूनियन ने अपनी मांगों को पूरा करवाने और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में यह पड़ाव आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed