{"_id":"6a855660e2dfb310360eb97b","slug":"haryana-congress-protests-demanding-regularization-of-hkrn-employees-congress-incharge-bhupendra-hooda-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula: एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; कांग्रेस प्रभारी भी पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula: एचकेआरएन कर्मियों को पक्का करने की मांग, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; कांग्रेस प्रभारी भी पहुंचे
Wed, 19 Aug 2026 12:38 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:38 PM IST
सार
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एचकेआरएन कर्मियों को ग्रेच्युटी, भविष्य निधि (पीएफ) और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। पार्टी ने सरकार से एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने के साथ प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग की, ताकि हरियाणा के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल सकें।
विज्ञापन
पंचकूला में कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों को नियमित करने और प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को पंचकूला में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी दीपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
धरने के संयोजक विधायक अशोक अरोड़ा रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान एचकेआरएन कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य अधर में है। उनका कहना है कि एचकेआरएन के माध्यम से कर्मचारियों से ठेका प्रथा के तहत काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन समेत स्थायी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एचकेआरएन कर्मियों को ग्रेच्युटी, भविष्य निधि (पीएफ) और स्थायी नौकरी जैसी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। पार्टी ने सरकार से एचकेआरएन कर्मचारियों को नियमित करने के साथ प्रदेश में नियमित भर्तियां शुरू करने की मांग की, ताकि हरियाणा के युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर मिल सकें। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धरने के माध्यम से सरकार तक कर्मचारियों और युवाओं की मांग पहुंचाई गई है। उन्होंने सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की।