फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meeting between farmers and Manohar Lal scheduled for September 4; proposed foot march to border postponed

Haryana: 4 सितंबर को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ किसानों की बैठक, बॉर्डर तक प्रस्तावित पैदल मार्च स्थगित

Wed, 19 Aug 2026 02:19 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: Naveen Updated Wed, 19 Aug 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
Meeting between farmers and Manohar Lal scheduled for September 4; proposed foot march to border postponed
किसान - फोटो : अमर उजाला

दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर किसानों द्वारा बुधवार को प्रस्तावित अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च को प्रशासन और किसान प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई बातचीत के बाद स्थगित कर दिया गया। किसानों को 4 सितंबर को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को भी फिलहाल रोक दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह नरवाना एसडीएम जगदीश चंद्र और डीएसपी कमलदीप राणा की मौजूदगी में प्रशासन और किसानों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत हुई। बैठक में किसानों की मांगों और आगामी आंदोलन को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से 4 सितंबर को मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक करवाने का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने प्रस्तावित मार्च स्थगित करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन




इसके बाद एसडीएम और डीएसपी दाता सिंहवाला-खनौरी बॉर्डर पर पंजाब की तरफ धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों को बैठक के संबंध में जानकारी दी। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 51 किसानों के जत्थे के रूप में चल रही पैदल यात्रा को आज स्थगित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि किसानों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे अर्धनग्न अवस्था में पैदल मार्च करते हुए बॉर्डर की बैरिकेडिंग तक पहुंचने का ऐलान किया था। प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनने के बाद यह कार्यक्रम टाल दिया गया। एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि किसानों के वापस जाने के बाद हरियाणा की तरफ लगाई गई बैरिकेडिंग भी हटाई जाएगी। किसान नेताओं के अनुसार, 4 सितंबर की बैठक में उनकी मांगों को लेकर केंद्रीय स्तर पर चर्चा होगी। इसके बाद केंद्र के कृषि मंत्री के साथ भी बैठक होने की संभावना है।


किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कहा कि आज आपके इस बैठक के बाद और चर्चा में बात हुई चार सितंबर की मीटिंग के बाद हम यात्रा को केवल स्थगित कर रहे हैं। कहा कि इस यात्रा को खत्म मत सोचना, यदि सरकार द्वारा उनके साथ बातचीत में कोई हेर-फेर या आनाकानी की गई तो अलग-अलग राज्यों में किसानों के जत्थे इस यात्रा में शामिल होकर दिल्ली जंतर मंतर पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed