बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   100-bed divisional hospital will be built in Pathankot border area at cost of ₹15 crore

पठानकोट बॉर्डर क्षेत्र में 15 करोड़ से बनेगा 100 बेड का डिवीजनल अस्पताल

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:50 PM IST
100-bed divisional hospital will be built in Pathankot border area at cost of ₹15 crore
पठानकोट के विधानसभा हलका भोआ के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नरोट जैमल सिंह के मौजूदा अस्पताल को अपग्रेड कर करीब 14 से 15 करोड़ रुपये की लागत से 100 बिस्तरों वाला डिवीजनल अस्पताल बनाया जाएगा। अस्पताल के अपग्रेड होने के बाद भारत-पाक सीमा से सटे गांवों और रावी नदी के पार रहने वाले करीब 100 गांव के लोगों को इलाज के लिए दूर पठानकोट या अमृतसर जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने विधानसभा हलका भोआ के गांव जसवाली स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि नरोट जैमल सिंह में 100 बेड का अस्पताल बनना हलके के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इमरजेंसी और ऑपरेशन की भी मिलेगी सुविधा नए डिवीजनल अस्पताल में मरीजों को कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना है। यहां इमरजेंसी सेवाओं के साथ ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जाएगा तथा महिलाओं की डिलीवरी के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। अस्पताल की ओपीडी सेवाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ ब्लड बैंक की सुविधा भी स्थापित की जाएगी, ताकि आपात स्थिति में मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। गंभीर मरीजों को दूर नहीं जाना पड़ेगा सीमावर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण गंभीर मरीजों को अक्सर पठानकोट या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। ऐसे में नरोट जैमल सिंह में 100 बेड का अस्पताल बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इमरजेंसी के दौरान समय पर इलाज मिलने से मरीजों को बड़े अस्पताल तक ले जाने में लगने वाला महत्वपूर्ण समय भी बचाया जा सकेगा। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर अस्पताल का विस्तार होने के बाद यहां डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की आवश्यकता होगी। इससे क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। मंत्री कटारूचक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करना है, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। डेढ़ साल से चल रहे थे प्रयास कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नरोट जैमल सिंह अस्पताल को अपग्रेड करवाने के लिए वह पिछले करीब डेढ़ साल से लगातार प्रयास कर रहे थे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ कई बार विचार-विमर्श किया गया। अब अस्पताल को 100 बेड के डिवीजनल अस्पताल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नरोट जैमल सिंह में बनने वाला यह अस्पताल इसी नीति का हिस्सा है और इससे भोआ विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के सीमावर्ती गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उन्नाव में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, खराब भोजन, पेयजल संकट और शिक्षकों की कमी से नाराजगी

19 Aug 2026

कालका में बरसात और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले का पुल क्षतिग्रस्त

19 Aug 2026

मंडला में राष्ट्रीय ध्वज का अनादर: सेंट्रल बैंक की शाखा में नहीं फहराया तिरंगा, SDM ने दिए जांच के आदेश

19 Aug 2026

मोगा में आम आदमी क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना, एसी और पानी की मोटर चोरी

कानपुर में एडीसीपी पूर्वी की सादी वर्दी में रेड, चकेरी थाने के सामने धड़ल्ले से बिक रही थी शराब

19 Aug 2026
विज्ञापन

Ujjain: भांग, बेलपत्र और त्रिपुंड से सजे बाबा महाकाल; भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

19 Aug 2026

VIDEO: घाट पर मारपीट का वीडियो वायरल

19 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: पनकी पावर हाउस प्लांट स्थित रतनपुर गांव में जलभराव, बीमारियों का खतरा

18 Aug 2026

कानपुर: फर्म का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

18 Aug 2026

पिनगवां सीएचसी में रिश्वत का खेल! साढ़े 3 लाख का सौदा

18 Aug 2026

23 से 28 अक्तूबर तक दिल्ली में होंगे 70वें राष्ट्रीय स्कूल खेल

18 Aug 2026

फरीदाबाद में स्नातक दाखिले की 25 फीसदी सीटें खाली

18 Aug 2026

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए सेक्टर-10 में पूरी हुई तैयारियां

18 Aug 2026

फरीदाबाद की अन्वेषा वुशू प्री क्वार्टर फाइनल में

18 Aug 2026

राजेंद्र पार्क की गली में कीचड़ और सीवेज का राज, लोग परेशान

18 Aug 2026

10 किलोमीटर सरकारी जमीन और सड़कों से हटाया अतिक्रमण

18 Aug 2026

कुरुक्षेत्र: सीआईए-1 और सोनीपत के बदमाशों के बीच पिपली क्षेत्र में मुठभेड़, दो घायल

18 Aug 2026

हाथरस एसपी ने शुरू की "पंख स्नेल लेटर राइटिंग" पहल

18 Aug 2026

टप्पल पुलिस ने चोरी के आभूषण-नकदी सहित तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

18 Aug 2026

VIDEO: इंदिरा नगर सावन महोत्सव में झूला टूटने से बड़ा हादसा, छह भाई-बहन हुए घायल

18 Aug 2026

VIDEO: किसान को गोली मारने के बाद कार चढ़ाकर हत्या, गांव बना छावनी, घटना से गांव में दहशत

18 Aug 2026

Rajasthan: चैंबर में घुसकर युवक ने PMO से की मारपीट; CCTV में कैद हुई घटना, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े चिकित्सक

18 Aug 2026

कानपुर: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान, पुरवामीर में उठा छह डंपर जहरीला क्रोमियम कचरा

18 Aug 2026

कानपुर: नाग पंचमी पर प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न गेम्स भी खेले गए

18 Aug 2026

हांसी: अर्जुन अवॉर्ड के लिए नरेंद्र बेरवाल का चयन, क्षेत्र में जश्न का माहौल

18 Aug 2026

VIDEO: बाराबंकी: जमीन विवाद में गोली मारकर किसान की हत्या

18 Aug 2026

GPM: बारिश के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, पेंड्रा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज

18 Aug 2026

GPM News: 'वंदे मातरम' पर सियासी संग्राम तेज, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक अटल श्रीवास्तव आमने-सामने

18 Aug 2026

MP: खंडवा में तालाब बने गड्ढे में डूबा 11 साल का अजीम, मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

18 Aug 2026

VIDEO: पढ़ाई ठप होने से परेशान पिता ने बेटी का टीसी कटवाया, छात्रा का आरोप दिन भर में चलती हैं सिर्फ दो कक्षाएं

18 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed