{"_id":"6a857789f018d84527056417","slug":"video-situation-critical-at-bhai-jaita-ji-hospital-sri-anandpur-sahib-following-rain-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी अस्पताल में बारिश के बाद हालात गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री आनंदपुर साहिब के भाई जैता जी अस्पताल में बारिश के बाद हालात गंभीर
श्री आनंदपुर साहिब स्थित भाई जैता जी अस्पताल में बारिश के बाद हालात गंभीर हो गए हैं। लगातार हुई बारिश के चलते अस्पताल परिसर में पानी भर गया है, जिससे पूरा क्षेत्र तालाब जैसा नजर आने लगा है। सीवरेज सिस्टम ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी परिसर में फैल गया है, जिससे मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की स्थिति ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर मरीजों को इलाज के लिए लाया जाता है, वहीं दूसरी ओर जलभराव और गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि अस्पताल परिसर में सामान्य स्थिति बहाल हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।