{"_id":"6a8533ff17ce163b160109f9","slug":"punjab-police-three-operatives-of-bambiha-gang-deported-from-malaysia-plotted-ludhiana-grenade-blast-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस को कामयाबी: बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गे मलयेशिया से डिपोर्ट, लुधियाना ब्लास्ट की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस को कामयाबी: बंबीहा गिरोह के तीन गुर्गे मलयेशिया से डिपोर्ट, लुधियाना ब्लास्ट की रची थी साजिश
Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:11 AM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों बंबीहा गिरोह के सरगना लक्की पटियाल के करीबी साथी बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की OFTEC टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस को अपराधियों के खिलाफ अपनी मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंबीहा गिरोह के तीन प्रमुख सदस्यों को मलयेशिया से प्रत्यर्पित करवाकर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जस बेहबल, अजय सिंह और पवनीदीप सिंह के रूप में हुई है। ये तीनों बंबीहा गिरोह के सरगना लक्की पटियाल के करीबी साथी बताए जा रहे हैं। पंजाब पुलिस की OFTEC टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। इन तीनों पर पंजाब और पड़ोसी राज्यों में कई गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन
इन अपराधों में रंगदारी वसूलना और निशाना बनाकर हत्याएं करना शामिल है। अजय सिंह और पवनीदीप सिंह पर विशेष रूप से लुधियाना में हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस लंबे समय से इन अपराधियों की तलाश कर रही थी। यह गिरफ्तारी आपराधिक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन